महिलाएं खुद को इन तरीकों से रखें फिट

महिलाएं खुद को इन तरीकों से रखें फिट

अम्बुज यादव

ईट,बालू और सिमेंट से बने मकान को घर बनाने में सभी लोगों का योगदान होता है। लेकिन जिस घर में महिला ना हो वह मकान घर नहीं बन पाता। जी हां महिलाएं मकान को घर बनाने में काफी कोशिश करती हैं। महिलाएं घर को सजाने-सवांरने के अलावा घर में रहने वालों को रहने का संस्कार भी देती हैं। इसलिए तो कहा जाता है जिस घर में महिलाओं की इज्जत होती है वह घर हमेशा हंसता-खेलता और फलता-फूलता रहता है। यही नहीं महिलाओं के सम्मान के लिए हर साल 8 मार्च को विश्व महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन सभी महिलाओं का होता है। वैसे सभी दिन महिलाओं के होते हैं लेकिन यह दिन उनके लिए काफी खास और अहम होता है और इस दिन सभी लोग अपनी मां, बहन, पत्नी और सहपाठी या फिर दोस्तों को कुछ ना कुछ उपहार देकर उनके इस दिन को और भी स्पेशल बनाते है। वहीं महिलाएं अपने घर को स्वर्ग बनाने के लिए सभी दिन घर वालों की चिंता करती रहती है और उनका देखभाल भी बहुत अच्छे से करती है। लेकिन वह घर वालों की देखभाल करने में इतना व्यस्त रहती है कि वह अपना ख्याल नहीं रख पाती है। तो आज हम यही बताएंगे कि महिलाएं अपना ख्याल कैसे रखें। महिलाएं क्या करें जिससे वह हमेशा फिट रहें।

पढ़ें- महिलाओं में जन्मजात नहीं होता है खाना पकाने का गुण

आहार और पोषण

आप क्या खा रहे हैं, ये प्रश्न आपके स्वास्थ्य का सबसे महत्वपूर्ण घटक है। कामकाजी महिलाओं अक्सर खाने को नजरअंदाज करती हैं। आपको एक उचित संतुलित आहार की आवश्यकता है। सुनिश्चित करें कि आपके आहार में कैलोरी और पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा है। आपके आहार में कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन और खनिज की पर्याप्त मात्रा जरुरी है। विटामिन बी 6, बी 12, डी 3, फोलेट, आयरन और कैल्शियम महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से कुछ हैं। कभी सुबह का नाश्ता करना ना भूलें। यह दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है।

स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण नियमित हो

कैंसर तेजी से महिलाओं के बीच मौत का एक बड़ा कारण बनता जा रहा है। लेकिन शुक्र है कि आप के स्वास्थ्य की निगरानी में मदद करने के लिए कई टेस्ट उपलब्ध है। हर औरत को नियमित रूप से एक मैमोग्राफी और एक पैप स्मीयर, स्तन या गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के किसी भी लक्षण का पता लगाने के लिए ज़रूर करवाना चाहिए।

शराब और धूम्रपान को कहें न

शराब और धूम्रपान जीवन शैली की बीमारियों के कारणों की संख्या में केवल सबसे आगे ही नहीं आते बल्कि कई जानलेवा बिमारियों, जैसे कैंसर और ह्रदय रोग, का कारण भी बन जाते हैं।

अपना भी रखें ख्‍याल

यदि आप सबकी देखभाल करती हैं, तो यह अनिवार्य है कि आप अपना ख्याल सबसे पहले रखें । समुचित आराम और नींद स्वस्थ शरीर और मन के लिए अनिवार्य हैं। अपनी आवश्यकताओं के बारे में जागरूक रहें।

यौन स्वास्थ्य

इस समाज में प्रचलित मध्ययुगीन मानसिकता के कारण यौन स्वास्थ्य को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है जबकि ये स्वास्थ्य के सबसे महत्वपूर्ण भागों में से एक है। महिलाओं को खुद मूत्र मार्ग में संक्रमण, गर्भनिरोध, यौन संचारित रोगों और अन्य बीमारियों के बारे में जागरूक रहना चाहिए क्योंकि महिलाओं के लिए यह विषय अतिसंवेदनशील हो सकते हैं।

अपनी सुंदरता का भी रखें ध्‍यान

खूबसूरत दिखने का मतलब सिर्फ यह नहीं है कि आप किसी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ये सब करती हैं। इससे आपका आत्‍मविश्‍वास भी बढ़ता है। हेल्‍दी स्किन और बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाते ही हैं साथ ही आपका मनोबल भी बढ़ता है।

तनाव और अवसाद से रहें दूर

महिलाओं के ऊपर काम का इतना तनाव होता है की इन लक्षणों को आसानी से नजरअंदाज कर दिया जाता है। प्रेरक बातें सुनें, सामाजिक समारोहों में भाग लें, दोस्तों का एक स्वस्थ चक्र बना कर रखें। अगर आपको लगता है कि आप तनाव से जूझ रही हैं तो पेशेवर मदद लेने के लिए संकोच न करें।

एक्‍सरसाइज़ है जरूरी

दुनिया की भाग-दौड़ से शिदत करने के साथ साथ, अपने शरीर को फिट रखना भी बहोत जरूरी है। दैनिक रूप से कम से कम आधा घंटा कसरत करना महिलाओं के लिए अनिवार्य है। इसे और अधिक दिलचस्प बनाने के लिए, आप चीज़ों का मिश्रण भी कर सकते हैं। जुम्बा और एरोबिक्स जैसे ऐसे कई कार्यक्रम हैं, जिनसे कसरत करने के साथ साथ मस्ती भी होती है। आप भी कोई खेल या नृत्य जैसे किसी शोंक को विकसित कर सकते हैं जिससे मस्ती के साथ साथ आपकी सेहत भी बुलंद रहे।

पी‍रियड्स

पीरियड्स यानी माहवारी से संबंधित स्वास्थ्य की परेशानियां ज्‍यादा हैं। किशोरावस्‍था से ही असामान्य बाल विकास, पीएमएस, अत्यधिक प्रवाह, देरी या जल्दी अवधि के रूप में मुद्दों का सामना महिलाओं को करना पड़ता है। यकीन कीजिये, इन समसयाओं से कई महिलाओं को गुज़ारना पड़ता है। एक बार अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ज़रूर लें और डॉक्टर की मदद से आप इन मुद्दों के साथ निपटें।

इसे भी पढ़ें-

जानें, योनि‍ के आसपास काले घेरे की वजह और दूर करने के उपाय

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।